{"_id":"5bf9801fbdec2241b439bf99","slug":"15430779664-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शशांक, वसुधा, रजत व तनिष्क बने श्रीनगर के सितारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शशांक, वसुधा, रजत व तनिष्क बने श्रीनगर के सितारे
Updated Sat, 24 Nov 2018 10:19 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर। श्रीनगर के सितारे प्रतियोगिता का खिताब शशांक, वसुधा, रजत व तनिष्क के सिर सजा। सभी प्रतिभागी अपने-अपने वर्ग की प्रतियोगिताओं में चैंपियन रहे।
बैकुंठ चतुर्दशी मेले में शुक्रवार रात को श्रीनगर के सितारे प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता गायन व डांस के जूनियर व सीनियर वर्ग में आयोजित की गई, जिसमें कुल 22 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। डांस व गायन दोनों में दो राउंड आयोजित किए गए। गायन में हिंदी व गढ़वाली दोनो गाने प्रतिभागी के लिए अनिवार्य थे। डांस में सोलो व युगल डांस अनिवार्य था। गायन सीनियर वर्ग में शशांक शेखर विजेता व दीपिका भंडारी उपविजेता रही। जूनियर वर्ग में वसुधा विजेता व यश मिश्रा उपविजेता रहे। डांस प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में रजत कुमार व आयुष मैदोली क्रमश विजेता व उपविजेता रहे। जूनियर वर्ग में तनिष्क बड़वाल विजेता व तनिष्का कोठियाल उपविजेता रही। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। निर्णायक की भूमिका में संजय पांडे, विकास फोंदणी, ईशान डोभाल, उपासना भट्ट, ईशान शर्मा, अजीत पंवार व सुनील कुमार थे।
मेले मेें अव्यवस्थाओं से लोग परेशान
श्रीनगर। मेले में अव्यवस्थाएं हावी हैं। दुपहिया वाहन चालक मेला स्थल में स्टंट दिखाने से गुरेज नहीं कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग बार-बार चौपहिया वाहन लेकर मेला स्थल पर पहुंच रहे हैं। मेला स्थल मेें भीड़ भरे स्थान में वाहन खड़े किए जा रहे हैं। इससे लोगों को दिक्कत हो रही है। वहीं मेला स्थल में जहां खेल तमाशे व दुकानें लगी हैं, वहां पानी का छिड़काव न होने से धूल के गुबार उड़ रहे हैं।
विज्ञापन
मेले में आज
सुबह 9.30 बजे एनआईटी मैदान में महिला क्रिकेट प्रतियोगिता
पूर्वाह्न 11 बजे जीआईएंडटीआई मैदान में कुश्ती प्रतियोगिता
पूर्वाह्न 11.30 बजे जीआईएंडटीआई मैदान में महिला रामलीला का मंचन
अपराह्न 12 बजे पालिका सभागार में मेहंदी प्रतियोगिता
शाम 4 बजे विद्यालयों की सांस्कृतिक कार्यक्रम