फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   कृषि मंत्री पर थम नहीं रही आरोपों की बौछार

कृषि मंत्री पर थम नहीं रही आरोपों की बौछार

Fri, 23 Nov 2018 12:34 AM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
कृषि मंत्री पर थम नहीं रही आरोपों की बौछार
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

मुनिकीरेती। नगर पालिका मुनिकीरेती में चुनाव के नतीजों के बाद आरोप प्रत्यारोप का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। पहले अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी रहे योगेश राणा ने कृषि मंत्री सुबोध उनियाल पर साजिशन नतीजे बदलने का आरोप लगाया। अब कांग्रेस प्रत्याशी रहे दिनेश व्यास ने कृषिमंत्री सुबोध उनियाल पर धनबल, बाहुबल और सत्ताबल के दुरुपयोग का आरोप लगाया है।

कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश व्यास ने बृहस्पतिवार को मीडिया से कहा कि कृषि मंत्री ने पद का दुरुपयोग करते हुए मतगणना में गड़बड़ी कर जो तथ्य पेश किए गए वह लोकतंत्र के लिए शर्मनाक हैं। मंत्री ने सीधे तौर पर लोकतंत्र की मर्यादा को तार-तार किया गया है। उन्होंने कहा कि मतगणना स्थल के अंदर प्रत्यक्ष रूप से कृषिमंत्री के इशारे पर साजिश को अंजाम दिया गया। चुनाव आयुक्त की साइट के अनुसार मतदान का ब्यौरा 12782 मतों का दिया गया था। मंगलवार को हुई मतगणना में निर्वाचन आयोग की साइट पर 12885 मतों का ब्यौरा प्रकाशित हुआ है। 103 मत पेटी में कहां से पैदा हो गए, किसी को पता नहीं। उन्होंने सीधे तौर पर आरोप लगाया है कि मत पेटी में सभी मत पत्रों को बदल दिया गया जो गलती से सौ मत ज्यादा पड़ गए। दिनेश व्यास भी अब कोर्ट में मामले को ले जाने की तैयारी में हैं। इस दौरान पूर्व राज्यमंत्री रमेश उनियाल, जिलाध्यक्ष हिमांशु बिजल्वाण, नगर अध्यक्ष महावीर खरोला, गणेश सकलानी, पुरुषोतम व्यास, विनोद सकलानी, बबीता रमोला, गजेंद्र सजवाण आदि मौजूद रहे। उधर, कृषि मंत्री ने सारे आरोपों पर कहा कि कुछ तो लोग कहेंगे...लोगों का काम है कहना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed