फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   खो-खो के सेमीफाइनल में दून और नैनीताल जीता

खो-खो के सेमीफाइनल में दून और नैनीताल जीता

Fri, 23 Nov 2018 12:34 AM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खो-खो के सेमीफाइनल में दून और नैनीताल जीता
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

श्यामपुर। खदरी में आयोजित राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में दूसरे दिन सेमीफाइनल में देहरादून ने हरिद्वार को 9-7 तथा नैनीताल ने ऊधम सिंह नगर को 8-5 से हराया।
अंडर-19 बालक वर्ग के पहले मैच में ऊधम सिंह नगर ने बागेश्वर को 13-6 से परास्त किया। बागेश्वर व हरिद्वार के बीच हुए मैच में हरिद्वार 14-8 से जीता तथा ऊधम सिंह नगर व हरिद्वार के बीच हुए मैच में भी हरिद्वार 12-5 से विजयी रहा। एक अन्य मैच में नैनीताल ने टिहरी को हराया।
विज्ञापन

अंडर-19 बालिका में टिहरी व ऊधम सिंह नगर का मैच 7-7 से बराबर रहा। पौड़ी ने टिहरी को 14-5 से तथा देहरादून ने नैनीताल को 9-6 से शिकस्त दी। अंडर-17 बालक वर्ग में टिहरी को ऊधम सिंह नगर ने 10-7 तथा देहरादून ने नैनीताल को 8-6, नैनीताल ने टिहरी को 12-8, देहरादून ने ऊधम सिंह नगर को 18-2, नैनीताल ने ऊधम सिंह नगर को 15-3 तथा बागेश्वर ने अल्मोड़ा को 7-4 से हराया। अंडर-14 बालिका में चंपावत ने ऊधम सिंह नगर को 14-6, बागेश्वर ने उत्तरकाशी को 13-7, देहरादून ने चंपावत को 11-5, नैनीताल ने चमोली को 10-4 से चमोली ने चंपावत को 12-7, नैनीताल ने देहरादून को 9-5 से हराया। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक नालंद शिक्षण संस्थान प्रबंधक महावीर उपाध्याय, रविंद्र सिंह रावत, सुरेश बिजल्वाण, अजय नैथानी, महेश्वर दास गुप्ता, दान सिंह, मनोज नेगी, उर्मिला राणा, प्रेमदत्त नौटियाल, निर्मला मनराल, आरपी कलूड़ा, प्रबंधक महावीर उपाध्याय, प्रधान सरोप सिंह पुंडीर, प्रभात पुंडीर, कुंवर सिंह राय, सत्यकांत पोखरियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन महीने में तीन किमी पहुंचा मनीआर्डर
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
श्यामपुर। वीरभद्र पोस्ट ऑफिस से गुमानीवाला के लिए किया गया एक मनीऑर्डर तीन महीने बाद पहुंचा है। दिलचस्प पहलू यह है कि वीरभद्र से गुमानीवाला की दूरी महज तीन किलोमीटर है।

गुमानीवाला के विनोद मिश्रवाण ने ग्राम पंचायत गुमानीवाला से सूचना के अधिकार के तहत जानकारी मांगी थी। विनोद ने बताया कि आईडीपीएल वीरभद्र के डाकघर में 21 अगस्त को 1142 रुपये का मनीऑर्डर ग्राम पंचायत गुमानीवाला के लिए किया था। 19 नवंबर को वीरभद्र पोस्ट ऑफिस में संपर्क किया तो बताया गया कि मनीआर्डर भेज दिया गया है। असलियत यह है कि दिए गए पते पर मनीआर्डर पहुंचा ही नहीं। इस संबंध में जब डाकघर की शाखा गुमानीवाला में पता किया गया तो शाखा इंचार्ज रोशनलाल ग्वाड़ी ने बताया कि हमारे यहां ये मनीऑर्डर 20 नवंबर को आया है। विनोद मिश्रवाण का कहना है कि मनीऑर्डर सत्यनारायण पोस्ट ऑफिस भी गया था। उन्होंने मामले की जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed