फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   नव निर्वाचित पालिका और नगर पंचायत अध्यक्षों का हुआ फूल-मालाओं से स्वागत

नव निर्वाचित पालिका और नगर पंचायत अध्यक्षों का हुआ फूल-मालाओं से स्वागत

Thu, 22 Nov 2018 10:28 PM IST
Updated Thu, 22 Nov 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
नव निर्वाचित पालिका और नगर पंचायत अध्यक्षों का हुआ फूल-मालाओं से स्वागत
जोशीमठ/गोपेश्वर। नव निर्वाचित अध्यक्षों का बृहस्पतिवार को अपने-अपने क्षेत्रों में भव्य स्वागत हुआ। नगर पालिका जोशीमठ में नव निर्वाचित अध्यक्ष शैलेंद्र पंवार का लोगों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। पालिकाध्यक्ष शैलेंद्र पंवार ने जोशीमठ बाजार, अपर बाजार, रविग्राम, डाडों और सुनील वार्ड में जनसंपर्क कर नगर के विकास के लिए लोगों से सहयोग मांगा। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख प्रकाश रावत, हरीश भंडारी, कमल रतूड़ी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

वहीं, नगर पंचायत नंदप्रयाग में निर्वाचित अध्यक्ष हिमानी वैष्णव ने पुरसाड़ी, नंदप्रयाग, मुनियाली, सोनला, झूलाबगड़, मंगरोली और अपर बाजार क्षेत्र में जाकर लोगों का आभार जताया। इस दौरान थराली विधायक मुन्नी देवी शाह का भी लोगों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। निर्वाचित अध्यक्ष हिमानी ने कहा कि नगर में पथ प्रकाश, स्वच्छता, पेयजल और आम रास्तों को सुव्यवस्थित किया जाएगा। इस मौके पर कुंवर कंडेरी, प्रभाकर, जगदंबा प्रसाद, चंदन सिंह, बचन सिंह, वीरेंद्र और चंद्रलाल आदि मौजूद थे। वहीं, गोपेश्वर में पालिकाध्यक्ष सुरेंद्र लाल ने भी विभिन्न वार्डों में जाकर जनता का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed