फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर क्षेत्र में निकाला विजय जुलूश

भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर क्षेत्र में निकाला विजय जुलूश

Wed, 21 Nov 2018 10:43 PM IST
Updated Wed, 21 Nov 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर क्षेत्र में निकाला विजय जुलूश

विज्ञापन
नगर के विकास के होंगे प्रयास : अंजू बिष्ट
गौचर। नव निर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष अंजू बिष्ट ने रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने नगर के विकास के प्रति हरसंभव प्रयास की बात कही। इससे पूर्व पार्टी कार्यकर्ताओं ने नगर में अध्यक्ष और सभासदों के साथ नारेबाजी कर विजयी जुलूस निकाला। इस मौके पर पूर्व विधायक अनिल नौटियाल, गजेंद्र नयाल, जयकृत बिष्ट, भगवती प्रसाद खंडूड़ी, पवन भंडारी, सुनील पुजारी, दिनेश बिष्ट, प्रकाश शैली, आनंद सिंह बिष्ट, नवीन टाकुली, सुनील शैली, सुरेश कुमार आदि मौजूद थे।

गोपेश्वर
नगर की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाएगा। नगर में पार्किंग, पेयजल और पथ प्रकाश की समुचित व्यवस्था की जाएगी। सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। गोपेश्वर में पार्क स्थल विकसित किए जाएंगे। युवाओं को कौशल विकास का प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। - सुरेंद्र लाल, निर्वाचित पालिका अध्यक्ष, गोपेश्वर।
विज्ञापन


गौचर
नगर के विकास के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा नव गठित गौचर नगर पालिका की पहली अध्यक्ष बनने का जो सौभाग्य उन्हें प्राप्त हुआ है उसका सम्मान करती हूं। नगर की मूलभूत समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया जाएगा। - अंजू बिष्ट, नगर पालिका अध्यक्ष, गौचर।
विज्ञापन
विज्ञापन


थराली
नगर में नालियों का निर्माण और सड़कों का सुधारीकरण किया जाएगा। साथ ही शौचालय की सुविधाएं और स्वास्थ्य सेवाओं में भी सुधार लाने के प्रयास किए जाएंगे। - दीपा देवी अध्यक्ष नगर पंचायत थराली।


गैरसैंण
पहली प्राथमिकता पेयजल की पर्याप्त आपूर्ति करना, वार्डों में ही कार्यकारिणी की बैठक कर आवश्यकता अनुसार प्राथमिकताओं का निर्धारण और फिर निस्तारण किया जाएगा। - ......पुष्कर सिंह रावत अध्यक्ष नगर पंचायत गैरसैंण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed