फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   प्रदेश की खुसहाली के लिए हवन पूजन

प्रदेश की खुसहाली के लिए हवन पूजन

Sun, 18 Nov 2018 02:19 AM IST
Updated Sun, 18 Nov 2018 02:19 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश की खुसहाली के लिए हवन पूजन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश । श्री साईं सेवा आश्रम की ओर से उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदा से सुरक्षा के लिए साप्ताहिक विशाल पूजन हवन का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई जिसमें महिलाओं ने कलश के साथ प्रतिभाग किया। शनिवार को श्यामपुर स्थित श्री साईं सेवा आश्रम से आश्रम की परमाध्यक्ष गीता माता के सानिध्य में भव्य कलश यात्रा का शुभारंभ किया गया। कलश यात्रा आश्रम परिसर से शुरू होकर श्यामपुर बाजार, लक्कडघाट रोड़ होते हुए श्री साईं बाबा सुपर स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल में संपन्न की गई।
विज्ञापन

शोभा यात्रा का विभिन्न स्थानों पर धर्म प्रेमियों ने फूल वर्षा कर स्वागत किया। कलश यात्रा के बाद यज्ञ शाला में उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदा की शांति के लिए पूजन हवन किया गया, जिसमें कई विदेशी श्रद्धालुओं व स्थानीय लोगों ने पूजन हवन में आहुति डालकर प्रदेश की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर आश्रम की परमाध्यक्ष गीता माता ने बताया कि सात दिन तक चलने वाले इस धार्मिक अनुष्ठान में प्रतिदिन हवन पूजन किया जाएगा। इसके अलावा कुष्ठ रोगियों को गर्म वस्त्रों व गर्म विस्तरों का वितरण किया जाएगा। धार्मिक अनुष्ठान की समाप्ति पर बच्चों को विशेष आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। इस अवसर पर आशीष शर्मा, ज्योत्सना शर्मा, अरवन शर्मा ने भी विशेष सहयोग प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed