{"_id":"5bf042fabdec2269685b1492","slug":"15424724936-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांडव परिवार ने घर-घर जाकर पूछीं भक्तों की कुशलक्षेम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांडव परिवार ने घर-घर जाकर पूछीं भक्तों की कुशलक्षेम
Updated Sat, 17 Nov 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। मंडल घाटी के ग्वाड़ गांव में इन दिनों पांडव नृत्य का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को पांडव परिवार ने घर-घर जाकर अपने भक्तों की कुशलक्षेम पूछी। ग्रामीणों ने पांडवों को चूड़ा (चावल), गुलगुले और आरसे भेंट किए। ग्रामीणों ने पांडवों से परिवार की कुशलता की मनौतियां भी मांगीं।
ग्वाड़ गांव में प्रतिदिन पांडव परिवार अपने अस्त्र-शस्त्रों के साथ नृत्य कर रहे हैं। आयोजन समिति के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने बताया कि ग्वाड़ गांव में सात साल बाद पांडव नृत्य का आयोजन हो रहा है। इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह नेगी, ग्राम प्रधान विद्या देवी, सतेंद्र सिंह, रघुवीर सिंह बिष्ट, शिशुपाल कुंवर, उत्तम कुमार, शिव सिंह, नंदन सिंह, वन सरपंच कमलेश बिष्ट आदि मौजूद थे।