{"_id":"5beefbe9bdec2269565733ca","slug":"154238876416-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चट्टान से गिरे मलबे की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चट्टान से गिरे मलबे की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
Updated Fri, 16 Nov 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जोशीमठ। जोशीमठ-मलारी हाईवे पर भोरपाणी के पास चट्टान से गिरे मलबे में दबकर एक बाइक सवार की मौत हो गई।
जोशीमठ थानाध्यक्ष जयपाल नेगी ने बताया कि शुक्रवार को अनीस कुमार (36) पुत्र श्याम लाल, थाना बिहारीगढ़, जिला सहारनपुर (यूपी) जोशीमठ के सुराईथोटा में एक निजी कंपनी के मोबाइल टावर की बैटरी ठीक कर बाइक से लौट रहा था। वह भोरपाणी के पास पहुंचा ही था कि अचानक चट्टान से मलबा उसके ऊपर आ गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अनीस हरिद्वार में शिवा इंजीनियर्स कंपनी में कार्यरत था। थानाध्यक्ष जयपाल नेगी ने बताया कि इन दिनों मलारी हाईवे के चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। ऐसे में यहां चट्टानी भाग पर मलबा और बोल्डर दुर्घटना का सबब बने हुए हैं। शव पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है। ब्यूरो