{"_id":"5beefaefbdec2269bc7ff82a","slug":"1542388513722-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपाधि ग्रहण करने के लिए 22 तक करा सकते हैं पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपाधि ग्रहण करने के लिए 22 तक करा सकते हैं पंजीकरण
Updated Fri, 16 Nov 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। गढ़वाल विवि प्रशासन ने दीक्षंात समारोह में उपाधि ग्रहण करने के लिए पंजीकरण तिथि बढ़ा दी है। अब छात्र 22 नवंबर तक ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं।
शुक्रवार को गढ़वाल विवि के कुलपति एसएसी बागड़ी ने दीक्षांत समारोह की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान दीक्षांत समारोह के लिए बनाई गई विभिन्न कमेटियों ने कुलपति के समक्ष तैयारियों की प्रगति आख्या रखी। पूर्व में दीक्षांत समारोह में उपाधि ग्रहण करने के लिए विवि प्रशासन ने ऑनलाइन पंजीकरण की तिथि 15 नवंबर नियत की थी। 15 नवंबर तक करीब 150 से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया था। विवि के कुलसचिव डा. एके झा ने बताया कि बैठक में ऑनलाइन पंजीकरण की तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। अब छात्र 22 नवंबर तक पंजीकरण करा सकते हैं। दीक्षांत समारोह में प्रतिभाग करने वाले सभी अधिकारी, शिक्षक व छात्र नवंबर 29 व 30 को अभ्यास भी करेंगे। बैठक में उपकुलसचिव परीक्षा एचएम आरोड़ा सहित अन्य कमेटियों के संयोजक व सदस्य शामिल थे।