फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   निकाय चुनाव में लगे 56 मैक्सी और 25 बसें

निकाय चुनाव में लगे 56 मैक्सी और 25 बसें

Fri, 16 Nov 2018 10:44 PM IST
Updated Fri, 16 Nov 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
निकाय चुनाव में लगे 56 मैक्सी और 25 बसें

विज्ञापन
गोपेश्वर। नगर निकाय चुनाव की सामग्री और मतदान अधिकारियों को मतदान केंद्र तक ले जाने के लिए 56 मैक्सी और 25 बसें लगाई गई हैं। साथ ही 84 पोलिंग पार्टियां बनाई गई हैं। शनिवार को सभी वाहन पोलिंग बूथों के लिए रवाना होंगे।
चमोली जिले में चार नगर पालिका (गोपेश्वर, जोशीमठ, कर्णप्रयाग और गौचर) तथा पांच नगर पंचायत (नंदप्रयाग, पीपलकोटी, थराली, पोखरी और गैरसैंण) हैं। निकाय चुनाव को संपन्न कराने के लिए नौ जोनल मजिस्ट्रेट, दस सेक्टर मजिस्ट्रेट सहित कुल 439 मतदान अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। प्रत्येक पोलिंग बूथ में एक पीठासीन अधिकारी, तीन पुरुष मतदान अधिकारी व एक महिला मतदान अधिकारी की तैनाती की गई है। जिले के चार नगर पालिका और पांच नगर पंचायतों के 60 वार्डों में 57 मतदान केंद्र तथा 70 मतदेय स्थल बनाए गए हैं, जिसमें 50632 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सभी 70 मतदेय स्थलों पर चुनाव संपन्न कराने के लिए 84 पोलिंग पार्टियां बनाई गई हैं। इसमें 14 पोलिंग पार्टियां रिजर्व में रखी गई हैं। सभी पोलिंग पार्टियां 17 नवंबर को पुलिस मैदान गोपेश्वर से अपने-अपने बूथों के लिए रवाना होंगी।
विज्ञापन


आज रवाना होंगी 22 बूथों के लिए पोलिंग पार्टियां
रुद्रप्रयाग। निकाय चुनाव को लेकर 18 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए प्रशासन और पुलिस ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। मतदान टीमें आज (शनिवार) दोपहर को अगस्त्यमुनि से अपने-अपने बूथों के लिए रवाना होंगी। चार निकाय सीटों में 22 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें 10 संवेदनशील व 8 अति संवेदनशील चिहिृृत किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेसवार्ता में जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि शांतिपूर्ण मतदान के लिए जनपद को चार जोन और 8 सेक्टर में बांटा गया है। जोनल मजिस्ट्रेट व सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए गए हैं। मतदान टीमों में एक-एक महिला अधिकारी को शामिल किया गया है। मतदान पार्टियां आज दोपहर को अपने-अपने बूथों के लिए रवाना होंगी। जबकि 18 नवंबर को प्रात: 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा ने बताया 20 नवंबर को मतगणना प्रात: 8 बजे से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed