{"_id":"5beb0355bdec22699072ce9d","slug":"154212852115-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्णाहुति के साथ गायत्री परिवार का महायज्ञ संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्णाहुति के साथ गायत्री परिवार का महायज्ञ संपन्न
Updated Tue, 13 Nov 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से आयोजित चार दिवसीय 11 कुंडीय महायज्ञ के समापन पर समाजसेवी व साहित्यकारों को सम्मानित किया गया, जबकि 20 गर्भवती महिलाओं की ओर से पुंसवन संस्कार करवाया गया।
मंगलवार को रामलीला मैदान में अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से आयोजित 11 कुंडीय महायज्ञ के अंतिम दिन ध्यान साधना, योग व्यायाम, देव पूजन, यज्ञ आदि कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर अनिल स्वामी, साहित्यकार डा. राजेश जैन व स्नेहिल शंभू प्रसाद भट्ट को सम्मानित किया गया। इस दौरान पुंसवन संस्कार के साथ ही दीक्षा संस्कार व दीप यज्ञ का भी आयोजन किया गया। गायत्री परिवार शांति कुंज हरिद्वार के प्रतिनिधि सुखदेव शर्मा ने महायज्ञ के धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व के बारे में जानकारी दी। साथ ही मनुष्य के मानसिक व शारीरिक जीवन पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभाव के बारे में भी बताया, जिसके बाद पूर्णाहुति व प्रसाद वितरण के साथ 11 कुंडीय महायज्ञ का समापन किया गया। इस मौके पर राहुल बहुगुणा, गंभीर सिंह फरस्वाण, वासुदेव कालड़ा, कमल किशोर थपलियाल, प्रेमलता कालड़ा, आशा बिष्ट, शकुंतला थपलियाल, पूनम कालड़ा आदि मौजूद रहे।