{"_id":"5beb018cbdec2269525f9f03","slug":"154212806418-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्वाड़ गांव में पांडव नृत्य की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्वाड़ गांव में पांडव नृत्य की धूम
Updated Tue, 13 Nov 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर/घाट। ग्वाड़ गांव में पांडव नृत्य देेखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ रही है। 16 दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन ढोल दमाऊं की थाप पर पांडव नृत्य किया गया।
गांव में सुख-समृद्धि, खुशहाली और क्षेत्र के कल्याण के लिए जाख देवता मंदिर समिति की ओर से ग्वाड़ में सात वर्ष बाद पांडव नृत्य का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार सुबह भूमियाल, ईष्ट देवता की पूजा के बाद पांडव नृत्य हुआ जिसमें पश्वाओं ने महाभारत की लीला का मंचन किया। मंचन में अर्जुन का पात्र रघुवीर सिंह बिष्ट, युद्धिष्ठर उत्तम सिंह कुंवर, भीम शिशुपाल सिंह, नकुल शिव सिंह, सहदेव नंदन सिंह, द्रोपदी की भूमिका स्वारी देवी ने निभाई। पांडव नृत्य आयोजन समिति के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि पांडव नृत्य देखने के लिए सगर, देवलधार, गंगोलगांव सहित आसपास के गांवों से ग्रामीण पहुंच रहे हैं। दूसरी ओर घाट के ल्वाणी, लांखी, स्यांरी-बंगाली, भटियाणा में भी पांडव लीला का आयोजन किया जा रहा है। ग्राम प्रधान दलबीर सिंह ने बताया कि ग्रामीण पांडवों की पूजा कर सुख समृद्धि की मनोकामना कर रहे हैं।