{"_id":"5beb017bbdec22694f461b34","slug":"15421280471616-17-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 को होगा प्रशिक्षण, 17 को पोलिंग पार्टियां होंगी रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16 को होगा प्रशिक्षण, 17 को पोलिंग पार्टियां होंगी रवाना
Updated Tue, 13 Nov 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। निकाय चुनाव की तैयारियों में जिला प्रशासन जुटा हुआ है। 18 नवंबर को जिले के 9 निकायों के 70 मतदान केंद्रों पर वोटिंग होगी, जिसके लिए मतदान कर्मियों का 16 नवंबर को प्रशिक्षण होगा। 17 नवंबर को पुलिस मैदान से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी।
जिले में जोशीमठ, गोपेश्वर, कर्णप्रयाग और गौचर पालिका तथा पोखरी, नंदप्रयाग, गैरसैंण के अलावा नवगठित थराली और पीपलकोटी नगर पंचायतों में करीब 50 हजार से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसके लिए नौ निकायों के 58 वार्डों में 70 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जबकि तीन सौ से अधिक कर्मी तैनात किए गए हैं। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने बताया कि 18 नवंबर को सभी मतदान केंद्रों पर मतदान होगा। चुनाव प्रक्रिया में आवागमन के लिए जिला प्रशासन ने बसें और टैक्सियाें की व्यवस्था कर ली है। संभागीय परिवहन अधिकारी एल्विन रॉक्सी ने बताया कि जिला निर्वाचन आयोग ने 26 बसें और पांच टैक्सी वाहन मांगे हैं।