{"_id":"5beb0177bdec2269ac7ef3d6","slug":"15421280431-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा सेवक संगठन कर्णप्रयाग की बैठक हुई आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा सेवक संगठन कर्णप्रयाग की बैठक हुई आयोजित
Updated Tue, 13 Nov 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। गंगा सेवक संगठन कर्णप्रयाग की बैठक में गंगा सेवकों ने लोगों से गंगा की निर्मलता को बनाए रखने का आह्वान किया। इस दौरान संगठन की कार्यकारिणी का गठन करते हुए सर्वसम्मति से उद्धव प्रसाद देवली को अध्यक्ष, राम प्रसाद पुरोहित और दिक्केश्वरी नौटियाल उपाध्यक्ष, चंड़ी प्रसाद रतूड़ी सचिव, बुद्धि राम सह सचिव, महंत भोलादास और मनोरमा देवली को उप सचिव व्यवस्था, भूपेंद्र प्रसाद पुरोहित कार्यक्रम संचालक, डा. अनुसूया प्रसाद हटवाल, चिंतामणी सेमवाल संप्रेक्षक, प्रेम बल्लभ देवली, दिनेश चंद्र नौटियाल, दीपा नेगी, रघुवीर लाल, अनिल नेगी, अरविंद कुमार को प्रचार सचिव मनोनीत किया गया। गंगा सेवक संगठन ने संगम तट की सफाई भी की। इस मौके पर राजेश देवली, जमुना प्रसाद थपलियाल, राकेश चंद्र रतूड़ी, जगदीश प्रसाद पांडेय, नरेंद्र प्रसाद नौटियाल, उषा पुरोहित, किशोर साहनी, विनोद नौटियाल, फुलेना प्रसाद निषाद और सुरेंद्र सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे।