{"_id":"5be89097bdec22693b0243f0","slug":"154196797517-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन देवताओं की पालकी पहुंची मेहूंवाला खालसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन देवताओं की पालकी पहुंची मेहूंवाला खालसा
Updated Mon, 12 Nov 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- शिरगुर, बिजट और चूड़ेश्वर महाराज की देव पालकियों का जगह जगह भक्तों ने किया फूलों से स्वागत
ब्यूरो/अमर उजाला
विकासनगर। प्रखंड का मेहूंवाला खालसा गांव रविवार को शिरगुर, बिजट और चूड़ेश्वर महाराज के उद्घोष से गूंज उठा। सिमोग स्थित मंदिर से तीन देवताओं की पालकियां एक दिन के प्रवास पर मेहूंवाला खालसा गांव पहुंची। जगह-जगह लोगों ने फूलों से स्वागत कर देव दर्शन कर सुख और समृद्धि की कामना की। इन तीन देव पालकियों के साथ ही प्याणी गांव के कुल देवता की पालकी भी एक दिन के प्रवास पर प्याणी गांव पहुंची। जहां लोगों ने रातभर जागकर देव आराधना की। सोमवार को पालकियां वापस सिमोग और प्याणी गांव के लिए प्रस्थान करेंगी।
प्याणी गांव निवासी गुलाबी देवी के निमंत्रण पर देव पालकी ने उनके मेहूंवाला खालसा स्थित मकान पर प्रवेश किया। सुबह नौ बजे देव पालकियों ने सिमोग स्थित मंदिर से गांव के लिए प्रस्थान किया। देव पालकी कोटी, लालढांग, खेरवा, हरिपुर, बाड़वाला, अंबाड़ी होते हुए शाम चार बजे मेहूंवाला खालसा गांव पहुंची। जगह-जगह लोगों ने देव पालकियों का फूलों से स्वागत किया। रात भर गांव में जागर का आयोजन किया गया। जहां लोगों ने देव दर्शन कर सुख और समृद्धि की कामना की। सोमवार सुबह को पूजा-अर्चना के बाद देव पालकियां वापस को गांव को प्रस्थान करेंगी। इस मौके पर ग्राम प्रधान बाला चौहान, बजीर कुंवर दत्त, भंडारी माधोराम, पुजारी प्रेमदत्त, दयाराम, प्रवीन नेगी उर्फ पिंटू, प्रियंका नेगी, मनोज नेगी, अनिता देवी, हरीश, रण सिंह, राजवीर राठौर, आशाराम शर्मा, संतराम, विरेंद्र सिंह, सुमित्रा देवी, कुंवर सिंह, मुकेश नेगी, दीवान सिंह, रघुवीर, कर्मवीर, विक्रम, श्याम सिंह, अमला शर्मा आदि मौजूद रहे।