{"_id":"5be85492bdec22174b2c3590","slug":"15419526117-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंट थेरसास ने जीती एसएसपीएफ फुटबाल प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंट थेरसास ने जीती एसएसपीएफ फुटबाल प्रतियोगिता
Updated Sun, 11 Nov 2018 09:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। स्कूल स्पोर्ट्स प्रमोशन फाउंडेशन (एसएसपीएफ) की पहल पर आयोजित श्रीनगर जोन की अंडर 15 फुटबाल प्रतियोगिता सेंट थेरेसास कान्वेंट स्कूल ने जीती। प्रतियोगिता में छह स्कूलों की टीमों ने प्रतिभाग किया।
रविवार को गढ़वाल विवि के चौरास स्टेडियम में एसएसपीएफ की ओर से आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ समाज सेवी गिरीश पैन्यूली ने किया। प्रतियोगिता में दो पूल में 6 टीमों की भिंड़त हुई। उद्घाटन मैच रेनबो पब्लिक स्कूल और भगवती मेमोरियल पब्लिक स्कूल घसिया महादेव के बीच खेला गया। रेनबो ने एकतरफा मैच में प्रतिद्वंद्वी टीम को 12-1 से बुरी तरह से पराजित किया। जबकि दूसरे मैच में कान्वेंट ने मास्टर माइंड स्कूल को 4-1 से पराजित किया। भगवती मेमोरियल पब्लिक स्कूल को श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल से भी करारी हार सहनी पड़ी। गुरु राम राय 8-0 से विजयी रहा। गुरुराम राय ने रेनबो को 4-3, सेमफोर्ड ने मास्टर माइंड को 1-0 और कान्वेंट ने सेमफोर्ड ने 5-1 से हराया। अंकों के आधार पर पूल ए से गुरुराम राय और पूल बी से कान्वेंट का फाइनल मुकाबला हुआ। कान्वेंट की टीम गुरुराम राय पर पूरी तरह से हावी रही। कान्वेंट ने 4 गोल ठोके। जबकि गुरु राम के खिलाड़ी एक भी गोल नहीं कर पाए। व्यायाम शिक्षक सुनील नेगी, सुनीता, प्रशांत बर्त्वाल और सुरेश चमोली मैच रेफरी रहे। एसएसपीएफ के जिला समन्वयक केशर कोटियाल और जोनल इंचार्ज विकास घिल्डिय़ाल ने बताया कि प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का चयन जिला स्तर के लिए किया जाएगा।