{"_id":"5be5b82fbdec222765623f44","slug":"154178150516-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी में मिले शव की हुई शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदी में मिले शव की हुई शिनाख्त
Updated Fri, 09 Nov 2018 10:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देवाल। 15 अक्तूबर को बल्लियों के सहारे पिंडर नदी को पार करते समय बही आनंदी का शव 24 दिन बाद मिला। बृहस्पतिवार को पिंडर नदी में एक शव मिला था। शुक्रवार को शव की पहचान खेता-भौंरियाबगड़ की आनंदी के रूप में हुई है। शव का अंतिम संस्कार कैल-पिंडर नदी पर कर दिया गया है।
15 अक्तूबर को बल्लियों के सहारे पिंडर नदी को पार करते समय खेता-भौरियाबगड़ की खष्टी देवी और आनंदी पिंडर में बह गई थीं। 15 अक्तूबर को ही खष्टी देवी का शव घटना स्थल से 500 मीटर दूर मिला था, लेकिन आनंदी का शव नहीं मिल पाया। हालांकि आनंदी की खोज के लिए एसडीआरएफ की टीम भी यहां पहुंची थी, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। बृहस्पतिवार को थराली बाजार में पुल के नीचे पुलिस ने एक महिला का शव बरामद किया था, जिसकी शिनाख्त आनंदी के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष सुभाष जखमोला ने बताया के आनंदी के भाई प्रकाश राम ने शव की पहचान की है।