{"_id":"5be5b81abdec221e2f5b65a7","slug":"154178148415-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैरसैंण और कर्णप्रयाग में हर्षोल्लास के साथ मनाया राज्य स्थापना दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैरसैंण और कर्णप्रयाग में हर्षोल्लास के साथ मनाया राज्य स्थापना दिवस
Updated Fri, 09 Nov 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गैरसैंण/कर्णप्रयाग। गैरसैंण और कर्णप्रयाग के सरकारी और अर्द्धसरकारी संस्थानों में हर्षोल्लास के साथ मनाया राज्य स्थापना दिवस मनाया गया। गैरसैंण के विधानसभा परिसर भराड़ीसैंण में विधायक एसएस नेगी ने ध्वजा रोहण किया। पुलिस के जवानों ने परेड आयोजित कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस दौरान सेंजी की रजनी देवी के ए मेरे वतन के लोगों, जरा आंख में भर लो पानी... राष्ट्रभक्ति गीत ने लोगों को भावुक कर दिया।
सैंजी गांव की बुजुर्ग महिला शाखा देवी ने गांव में स्वास्थ्य सुविधा दुरुस्त करने को कहा। इस मौके पर संयुक्त सचिव विधानसभा मदनराम, एसडीएम नेहा मीणा, थानाध्यक्ष रविंद्र सिंह नेगी, एसआई सुमित चौधरी, जानकी रावत, गंगा सिंह पंवार, महावीर सिंह रावत, पृथ्वी सिंह आदि मौजूद थे।
वहीं राजकीय महाविद्यालय कर्णप्रयाग में एनएसएस का शिविर आयोजित किया गया। शिविर के प्रथम सत्र में छात्र-छात्राओं ने प्रार्थना सभा कर विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। द्वितीय सत्र में पर्यावरण संरक्षण विषय को लेकर आयोजित गोष्ठी में बढ़ते प्रदूषण से आम जनजीवन को संरक्षित रखने के उपायों पर छात्र-छात्राओं ने चर्चा-परिचर्चा की। इस मौके पर डा. वाईसी नैनवाल, डा. आरसी भट्ट सहित छात्र-छात्राएं मौजूद थे।