फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   कीर्तिनगर में 1892 मतदाता चुनेंगे अध्यक्ष

कीर्तिनगर में 1892 मतदाता चुनेंगे अध्यक्ष

Fri, 09 Nov 2018 10:01 PM IST
Updated Fri, 09 Nov 2018 10:01 PM IST
विज्ञापन
कीर्तिनगर में 1892 मतदाता चुनेंगे अध्यक्ष
श्रीनगर। वर्ष 1950 में अस्तित्व में आई नगर पंचायत कीर्तिनगर में 1892 मतदाता अध्यक्ष पद का फैसला करेंगे। नगर पंचायत में इस बार ग्राम पंचायत घिल्ड़ियाल गांव से अलग हुए जाखणी गांव के मतदाता चुनाव नतीजों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। सत्तारुढ़ दल भाजपा हैट्रिक करेगी, या नहीं यह सब मतदाताओं पर निर्भर है।
विज्ञापन

टिहरी जिले में स्थित नगर पंचायत कीर्तिनगर में वर्ष 1953 में यहां पहली बार चुनाव हुए। वर्ष 2008 से यहां लगातार भाजपा चुनाव जीतते आई है। नगर पंचायत चुनाव 2013 में अध्यक्ष पद की सीट सामान्य (महिला) आरक्षित कर दी गई थी। जबकि इस बार अनुसूचित जाति (महिला) के लिए आरक्षित की गई है। चुनाव मैदान में यहां चार महिलाएं आमने-सामने हैं। भाजपा ने यहां कैलाशी देवी पर दांव खेला है। जबकि कांग्रेस ने विजेश्वरी देवी और उक्रांद ने महेश्वरी देवी को मैदान में उतारा है। वहीं अंजू देवी निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं। परिसीमन के बाद कीर्तिनगर में जाखणी गांव को जोड़ा गया है, लेकिन वार्ड पूर्व की भांति 4 (कोर्ट एवं कॉलेज कॉलोनी, ब्लाक एवं सिंचाई विभाग, नई बस्ती कॉलोनी और पिछला बाजार व लोनिवि कॉलोनी) हैं। नया क्षेत्र जुड़ने से यहां चुनाव के प्रति उत्साह बना हुआ है। हालांकि अभी मतदाता खुलकर किसी के पक्ष में नहीं आए हैं। नगर पंचायत में 926 महिलाएं और 964 पुरुष प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed