{"_id":"5be1f553bdec22696c1d2321","slug":"15415350153-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जय भारत साइकिल यात्रा का तीर्थनगरी में स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जय भारत साइकिल यात्रा का तीर्थनगरी में स्वागत
Updated Wed, 07 Nov 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
जय भारत साइकिल यात्रा का तीर्थनगरी ऋषिकेश पहुंचने पर एडवेंचर एक्सिस इक्वायरमेंट की ओर से स्वागत किया गया। मंगलवार को देहरादून रोड स्थित एक कॉम्प्लेक्स में एडवेंचर एक्सिस इक्वायरमेंट के नितिन गोयल के नेतृत्व मेें 25 हजार किमी की यात्रा पर निकले कर्नल विशाल अहलावत की टीम का फूल मालाओं से स्वागत किया गया।
टीम लीडर लेफ्टिनेंट कर्नल विशाल अहलावत ने बताया कि आर्मी के ईएमई की ओर से जय भारत साइकिल यात्रा ने अब तक लगभग 19500 किमी की साइकिल यात्रा पूरी कर ली है। इस यात्रा में 12 सदस्यों को टीम में शामिल किया गया है। साइकिल यात्रा का 15 अगस्त को सिकंदराबाद से शुभारंभ किया गया था, जो दो दिसम्बर को दिल्ली में संपन्न होगी। साइकिल यात्रा के तहत एक दिन में 15 से 18 घंटे लगातार साइकिल चलाकर 250 से 350 किमी की यात्रा की जाती है। उन्होंने कहा कि 120 दिन में 25 हजार किमी की यात्रा पूरी करने का उद्देश्य जय भारत साइकिल यात्रा को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज करवाना है। साथ ही यात्रा से युवाओं को भारतीय आर्मी के प्रति प्रोत्साहित करना, हेल्दी, क्लीन और ग्रीन इन्वायरमेंट के लिए संपूर्ण भारत में सकारात्मक संदेश देना है। उन्होंने बताया कि साइकिल यात्रा ऋषिकेश से हरिद्वार होते हुए दिल्ली पहुंचेगी। दिल्ली में दो दिसम्बर को साइकिल यात्रा समापन किया जाएगा।