फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   हाईवे के निर्माण कार्य शुरू होने से लोगों को राहत

हाईवे के निर्माण कार्य शुरू होने से लोगों को राहत

Sun, 04 Nov 2018 02:02 AM IST
Updated Sun, 04 Nov 2018 02:02 AM IST
विज्ञापन
हाईवे के निर्माण कार्य शुरू होने से लोगों को राहत
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। हरिद्वार-देहरादून हाईवे का काम दोबारा शुरू होने से मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। 2012 से निर्माणाधीन इस हाईवे का काम लटकने से डोईवाला से देहरादून के बीच कई लोग अपनी कीमती जान गंवा चुके हैं। अब नेशनल हाईवे अथारिटी आफ इंडिया (एनएचएआई) ने परियोजना को पूरा करने के लिए टेंडर प्रक्रिया तकरीबन पूरी कर ली है, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली है। अधर में लटके हाईवे का निर्माण कार्य 2019 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

डोईवाला से देहरादून तक कई जगह पुलों का काम अधूरा पड़ा हुआ है जबकि कई जगहों पर सड़क क्षतिग्रस्त है। विधानसभा क्षेत्र में पड़ने के कारण मुख्यमंत्री का इस हाईवे की तरफ काफी फोकस है। लालतप्पड़ से मणिमाई मंदिर लच्छीवाला से होकर जा रहे नेशनल हाइवे का लोगों को लंबे समय से इंतजार था। लालतप्पड़ से लेकर लच्छीवाला जंगल तक कई स्थानों पर अधूरे हाइवे के तेज मोड़ दुघर्टनाओं का कारण बने। लालतप्पड़ माजरी ग्रांट, नुन्नावाला सतनाम ढाबे के पास अधूरी पुलिया, लच्छीवाला जंगल में तेज मोड़ ने आवाजाही करने वालों को भयग्रस्त रखा है। अधूरे निर्माण से दूर दराज से आने वाले पर्यटक सर्वाधिक प्रभावित हुए।
विज्ञापन

रात में उनके वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुए। राजनीतिक दलों से लेकर जनप्रतिनिधियों द्वारा समस्या उठाने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी रही। कई स्थानों पर हाईवे क्षतिग्रस्त रहा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के निर्वाचन क्षेत्र में करीब 25 किमी से अधिक लंबा हाईवे आता है। अधूरे हाईवे से कई बार जाम जैसी स्थिति से रूबरू होना पड़ा है। इतना जरूर रहा कि विभागीय अधिकारी बजट का रोना रोने से लेकर पेचवर्क कराने का आश्वासन देते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed