फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   आउटसोर्स कर्मचारियों को बाहर किए जाने पर जताया विरोध

आउटसोर्स कर्मचारियों को बाहर किए जाने पर जताया विरोध

Sat, 03 Nov 2018 10:20 PM IST
Updated Sat, 03 Nov 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
आउटसोर्स कर्मचारियों को बाहर किए जाने पर जताया विरोध
श्रीनगर। गढ़वाल विवि में तैनात 90 आउटसोर्स कर्मचारियों को बाहर किए जाने पर छात्रसंघ पदाधिकारियों व छात्र संगठनों ने कड़ा आक्रोश जताया है। छात्रों ने हटाए गए कर्मचारियों की सेवा बहाली की मांग की है।
विज्ञापन

शनिवार को छात्रसंघ अध्यक्ष संदीप राणा, सचिव नीरज रैम्स, अभाविप के प्रदेश मंत्री सुधीर जोशी व आइसा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अतुल सती के नेतृत्व में छात्र व आउटसोर्स पर तैनात सफाई कर्मी प्रशासनिक भवन पहुंचे। कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल व कुलसचिव डा. एके झा नहीं मिलने पर वे उपकुलसचिव एचएम आजाद के कार्यालय में पहुंचे। छात्रसंघ पदाधिकारियों ने आउटसोर्स कर्मचारियों को हटाए जाने पर आक्रोश जताते हुए बहाली की मांग की। उपकुलसचिव एचएम आजाद ने कहा कि यह उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं है। उधर, दीपावली से ठीक पहले नौकरी जाने पर एक महिला सफाई कर्मचारी प्रशासनिक भवन में रो पड़ी। वहीं कुलपति व कुलसचिव के नहीं होने पर छात्रसंघ पदाधिकारियों व छात्र संगठनों ने आक्रोश व्यक्त किया। अभाविप के प्रदेश मंत्री सुधीर जोशी ने कहा कि कुलपति व कुलसचिव ने किसी अधिकारी को चार्ज नहीं दिया है, जिससे छात्रों के काम प्रभावित हो रहे है।
विज्ञापन

गढ़वाल विवि प्रशासन ने पौड़ी व टिहरी परिसर से एक भी आउटसोर्स कर्मियों को नहीं हटाया है। सबसे अधिक छटनी सुरक्षा कर्मियों से की गई है। पूर्व में विवि के तीनों परिसरों सहित प्रशासनिक भवन में 191 सुरक्षा कर्मी तैनात थे, जिन्हें अब घटाकर 142 कर दिया गया है। आउटसोर्स से नियुक्त 20 सफाई कर्मियों की भी छटनी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed