{"_id":"5bdb30d4bdec2269543146ec","slug":"154109149920-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां की गोद में बैठे बच्चे पर भालू ने मारा झपट्टा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां की गोद में बैठे बच्चे पर भालू ने मारा झपट्टा
Updated Thu, 01 Nov 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
घाट। भेंटी गांव में मां की गोद में बैठे आठ साल के बच्चे पर भालू ने झपट्टा मारकर उसे घायल कर दिया। बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाट में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे बेस अस्पताल श्रीनगर रेफर कर दिया।
बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे भेंटी गांव के त्रिलोक सिंह का आठ वर्षीय कान्हा अपनी मां चैता देवी की गोद में था। चैता देवी कान्हा को स्कूल के लिए तैयार कर रही थीं, तभी समीप ही घात लगाकर बैठे भालू ने उस पर झपट्टा मार दिया। चैता देवी के चिल्लाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और इसके बाद भालू जंगल की ओर भाग गया। परिजनों ने बच्चे को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाट में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेस अस्पताल श्रीनगर भेज दिया गया है। बच्चे के हाथ और कंधे पर जख्म हुए हैं।