फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   दुग्ध संघ बोर्ड का गठन आज, तैयारियां पूरी

दुग्ध संघ बोर्ड का गठन आज, तैयारियां पूरी

Thu, 01 Nov 2018 10:28 PM IST
Updated Thu, 01 Nov 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
दुग्ध संघ बोर्ड का गठन आज, तैयारियां पूरी

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। दो नवंबर को होने वाले चमोली दुग्ध संघ चुनावों के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। यहां प्रबंध समिति के नौ सदस्यों के लिए चुनाव होने हैं, जिनके लिए 12 सदस्यों ने नामांकन किया है। प्रबंध बोर्ड के गठन के बाद शनिवार को दुग्ध संघ अध्यक्ष पद पर चुनाव होगा।

दुग्ध संघ प्रबंधन बोर्ड के सभी नौ सदस्य का चुनाव जिले की 13 दुग्ध समितियों से किया जाना है। सदस्य पद पर निर्वाचन के लिए द्वींग की पूनम देवी, लंगसी की पवित्रा देवी, सिरोली की पुष्पा, पाखी की विशेश्वरी, कौंज-पोथनी की हेमंती, मूल्यागांव की ममता, कालीमाटी की पुष्पा देवी, जलग्वाड़ की अंजू और कुजौं-मैकोट की कमला ने दावेदारी करते हुए नामांकन किया। वहीं महिला आरक्षित दो सदस्यों के लिए चोरड़ा की रेखा देवी, मठ की शकुंतला और मझखोला की सुशीला देवी ने नामांकन किया। वहीं अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सदस्य पद के लिए किसी भी समिति ने नामांकन नहीं किया। जिला सहायक सहकारी निर्वाचन अधिकारी आरएस चौहान और निर्वाचन अधिकारी आरएस बर्तवाल ने बताया कि शुक्रवार सुबह नौ बजे से चुनाव प्रक्रिया शुरू होगी, जबकि शाम पांच बजे तक चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। शनिवार को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पदों पर निर्वाचन कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि चुनाव संबंधी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed