{"_id":"5bda0503bdec2269952dc1a2","slug":"15410147474-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमबीबीएस व नर्सिंग के पहले बैच को मिलेगी डिग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमबीबीएस व नर्सिंग के पहले बैच को मिलेगी डिग्री
Updated Thu, 01 Nov 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश का प्रथम दीक्षांत समारोह शनिवार को आयोजित होगा। समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शिरकत करेंगे और एमबीबीएस प्रथम बैच व नर्सिंग के पहले दो बैच के छात्र-छात्राओं को डिग्रियां प्रदान करेंगे।
दीक्षांत समारोह का आयोजन संस्थान परिसर स्थित एम्स इस्क्वायर में किया जाएगा। संस्थान प्रशासन की ओर से समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। एम्स प्रशासन ने बताया कि पहले दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत व केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा शिरकत करेंगे। एम्स के निदेशक पद्मश्री प्रोफेसर डॉ. रविकांत ने कहा कि एम्स का प्रथम दीक्षांत समारोह राष्ट्रपति की उपस्थिति में होगा। इस दौरान राष्ट्रपति के अपने हाथों से एमबीबीएस वर्ष 2012 प्रथम बैच के 44 छात्र-छात्राओं को डिग्रियां प्रदान करेंगे। इसके अलावा समारोह में एम्स नर्सिंग कॉलेज के वर्ष 2013 बैच की 54 व वर्ष 2014 बैच की 63 छात्राओं के साथ ही पीएचडी के एक विद्यार्थी को डिग्री प्रदान की जाएगी।