{"_id":"5bd9dd9fbdec2269812a9084","slug":"154100466310-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने जिलाधिकारी के वाहन का तोड़ा शीशा, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने जिलाधिकारी के वाहन का तोड़ा शीशा, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार
Updated Wed, 31 Oct 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। नगर के मंदिर मार्ग पर डीएम के वाहन से एक युवक की बाइक पर खरोंच आ गई। इससे गुस्साए युवक ने डीएम के वाहन के पीछे का शीशा तोड़ दिया। वाहन में डीएम के दो वर्षीय बेटे की आया उसे आंगनबाड़ी केंद्र छोड़ने जा रही थी। हालांकि बच्चे को कोई चोट नहीं आई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
बुधवार सुबह साढ़े नौ बजे मंदिर मार्ग पर एक नाई की दुकान में काम करने वाले युवक मोहम्मद फैजान की बाइक सड़क किनारे खड़ी थी। इसी दौरान यहां से जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया का वाहन चालक उनके दो वर्षीय बेटे अभ्युदय को आंगनबाड़ी केंद्र में छोड़ने जा रहा था। वाहन में बच्चे की आया भी थी। इसी दौरान वहां से गुजरते हुए डीएम के वाहन से एक बाइक पर खरोच आ गई। इससे युवक गुस्सा गया और उसने डंडे से वाहन के पीछे का शीशा तोड़ दिया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर से वाहनों का जाम लग गया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को गिरफ्तार कर थाने ले गई। चालक ने क्षतिग्रस्त वाहन से ही डीएम के बेटे को आंगनबाड़ी केंद्र छोड़ा और वाहन थाना परिसर लाया गया। गनीमत रही बच्चे और आया को कोई चोट नहीं आई। प्रभारी थानाध्यक्ष ऋषिकांत पटवाल ने बताया कि आरोपी युवक को उपद्रव मचाने पर 81 पुलिस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। युवक से पूछताछ की जा रही है। वहीं, जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया का कहना है कि बेटे को कोई चोट नहीं आई है। मामले में पुलिस की ओर से कार्रवाई की जा रही है।