{"_id":"5bd9dd6cbdec2269317c9287","slug":"15410046121-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल ने किए बदरीनाथ के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल ने किए बदरीनाथ के दर्शन
Updated Wed, 31 Oct 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर/रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने बुधवार को बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के दर्शन किए। उनके साथ उनकी बेटी नितिका नारंग और दामाद गगन नारंग भी मौजूद थे। बदरीनाथ धाम में बीकेटीसी के सीईओ बीडी सिंह, धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल, नगर पंचायत अध्यक्ष अरविंद शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष किशोर पंवार, युवक मंगल दल अध्यक्ष कृष्णा भंडारी व योगेश पंवार ने विधानसभा अध्यक्ष का फूल-मालाओं से स्वागत किया और बदरीनाथ का प्रसाद भेंट किया।
केदारनाथ में विधानसभा अध्यक्ष ने केदार बाबा के दर्शन कर जलाभिषेक किया। इसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर के पीछे चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लिया। वीआईपी हेलीपैड पर उप जिलाधिकारी गोपाल सिंह चौहान और सीओ अभय कुमार सिंह ने उनकी अगवानी की। ब्यूरो