{"_id":"5bd8ba55bdec2269a414fab1","slug":"154093009313-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालावाला ने कुड़कावाला को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालावाला ने कुड़कावाला को हराया
Updated Wed, 31 Oct 2018 01:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। खादिम क्रिकेट क्लब डोईवाला की ओर से आयोजित की जा रही क्रिकेट प्रतियोगिता के प्रारंभिक मुकाबलों में माही क्लब बालावाला ने कुड़कावाला द्वितीय को 116 रनों के भारी अंतर से पराजित कर दिया। तेलीवाला सुसवा नदी के मैदान पर आयोजित प्रतियोगिता में मंगलवार को माही क्लब बालावाला ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 213 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। ओपनर गिरीश ने धुआंधार 82 रनों की पारी खेली। प्रीतम ने 29 रनों का सहयोग देकर बड़ा स्कोर खड़ा करने में मदद दी।
कुड़कावाला द्वितीय के गेंदबाज आलोक और गोलू ने क्रमश: तीन और दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कुड़कावाला द्वितीय के खिलाड़ी बालावाला के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाए। पूरी टीम 14 ओवरों में मात्र 97 रनों पर सिमटकर गई। कुड़कावाला के दीपक ने सर्वाधिक 15 रन टीम के लिए जोड़े। प्रतियोगिता में बालावाला को बढ़त मिल गई है। मैच में हसीन अहमद और ताहिर ने अंपायर की भूमिका निभाई।