फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   400 परिवारों को मिलेगी पेयजल सुविधा

400 परिवारों को मिलेगी पेयजल सुविधा

Tue, 30 Oct 2018 02:17 AM IST
Updated Tue, 30 Oct 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
400 परिवारों को मिलेगी पेयजल सुविधा
ब्यूरो/अमर उजाला, त्यूनी
विज्ञापन

उदावां गांव के 25 परिवारों समेत आसपास के 375 परिवारों को पेयजल की किल्लत से नहीं जूझना पड़ेगा। ग्रामीणों की समस्या को ध्यान में रखते हुए जल निगम ने गडाण स्रोत से 850 मीटर योजना बनाने को मंजूूरी दे दी है, जिससे ग्रामीणों को पानी के लिए नहीं भटकना पडेेगा। जल निगम ने पंपिंग योजना के तहद 3 करोड़ 81 लाख की डीपीआर बनाकर शासन को भेजी है। स्वीकृति मिलते ही योजना पर काम शुरू हो जाएगा।
चकराता ब्लॉक के उदावां और आसपास के सैकड़ों परिवारों को गर्मी के सीजन में पेयजल किल्लत से जूझना पड़ता है। आसपास पानी का स्रोत नहीं होने के कारण ग्रामीणों को पानी के लिए अन्य क्षेत्रों में जाना पड़ता है। योजना की स्वीकृति से उदावां सहित बुनकोई, डौरा, कोथली, थाथरा, भराड़ी, डडरौ आदि गांवों को लाभ मिलेगा
विज्ञापन

-----
पेजजल किल्लत से पशुओं की जा चुकी है जान
क्षेत्र में गर्मी के दिनों में पेयजल किल्लत के कारण 2007 में करीब 50 पशुओं की मौत हो गई थी। पशुओं की मौत के बाद उदावां गांव के लोगों में भारी गुस्सा था, जिसके कारण उन्होंने 2012 में हुए विधानसभा चुनावों का बहिष्कार कर दिया था। गांव में पानी की किल्लत के कारण उदावां गांव से कई परिवार पलायन भी कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
पहली बार उदावां गांव पहुंचे अधिकारी
योजना का जायजा लेने के लिए जल निगम के महाप्रबंधक एसके पंत टीम के साथ 22 किमी पैदल चलकर गांव उदावां पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जल्द ही गांव के लिए पेयजल योजना बनाई जाएगी। इस मौके पर अधिशासी अभियंता जल निगम एसके बरवाल, एसडीओ बलदेव सिंह रावत, अपर सहायक अभियंता विनोद कुमार, प्रधान बहादुर सिंह, केशर सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।


कोट्स
योजना के तहत तीन चरणों में काम किया जाना है। पहले चरण में हैड से 150 मीटर, दूसरे चरण में 200 मीटर जबकि तीसरे चरण में योजना 500 मीटर बनाकर तैयार की जाएगी।
- एसके बरनवाल, अधिशासी अभियंता, जल निगम चकराता पुरोड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed