{"_id":"5bd60c19bdec2269685b04ae","slug":"15407544191-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवभूमि में देवताओं का वास : प्रेमचंद अग्रवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवभूमि में देवताओं का वास : प्रेमचंद अग्रवाल
Updated Mon, 29 Oct 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
महर्षि वाल्मीकि समिति के तत्वावधान में रविवार को रायवाला स्थित वाल्मीकि बस्ती के पंचायती मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। महर्षि वाल्मीकि के जीवन पर आधारित शोभायात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होकर निकली। शोभायात्रा का नगर के विभिन्न स्थानों पर व्यापारिक, राजनीतिक और धार्मिक संगठनों ने फूल वर्षा कर स्वागत किया।
शोभायात्रा के शुभारंभ अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में पग-पग पर देवी देवताओं का वास है। हम सभी को महर्षि वाल्मीकि के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। महर्षि वाल्मीकि ने समाज में सामाजिक समरसता का भाव जगाने का कार्य किया। उनके विचार समाज में हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे। शोभायात्रा में महर्षि वाल्मीकि, राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न आदि झांकियां आकर्षण रहीं। शोभायात्रा में समिति के अध्यक्ष कमल कुमार, सतपाल सैनी, अनिता पांचाल, विष्णु थापा, आदेश कुमार, हरिप्रसाद, अर्पित, अंकित कुमार, शेर सिंह शामिल मौजूद रहे।