फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   एसडीआरएफ की राफ्टिंग टीम भी नहीं ढूंढ़ पाई युवती को, वापस लौटी

एसडीआरएफ की राफ्टिंग टीम भी नहीं ढूंढ़ पाई युवती को, वापस लौटी

Sat, 27 Oct 2018 10:29 PM IST
Updated Sat, 27 Oct 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
एसडीआरएफ की राफ्टिंग टीम भी नहीं ढूंढ़ पाई युवती को, वापस लौटी
देवाल। पिंडर नदी में बही आनंदी को एसडीआरफ की राफ्टिंग टीम भी नहीं खोज पाई। टीम ने दो दिनों तक भौरियांबगड़ और आसपास पिंडर नदी में सर्च अभियान चलाया, लेकिन युवती का पता नहीं लगने पर शनिवार शाम टीम लौट गई है।
विज्ञापन

खेता-भौरियाबगड़ की 19 वर्षीय आनंदी 15 अक्तूबर का पिंडर नदी को पार करते समय बह गई थी। आंनदी को ढूंढने के शुक्रवार को ऋषिकेश से एसडीआरफ की पांच सदस्यीय टीम बोट के साथ घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने शुक्रवार को खेता से बोरागाड़ तक रेस्क्यू किया। शनिवार को बोरागाड़ से देवाल तक रेस्क्यू किया गया। एसडीआरएफ के प्रभारी सुरेश तोमर ने बताया कि दो दिन तक खेता से देवाल तक रेस्क्यू किया गया। राफ्ट की मदद से हर स्थान को देखा गया, लेकिन आंनदी का कहीं पता नहीं लगा। दो दिन के रेस्क्यू के बाद राफ्टिंग की टीम लौट गई है। इस दौरान राजस्व उप निरीक्षक नीरज पुरोहित, खिलाप सिंह दानू आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed