फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   आयुषज्ञान परीक्षण, गांव संरक्षण एवं वैश्विक पर्यावरण बदलाव सम्मेलन का आयोजन

आयुषज्ञान परीक्षण, गांव संरक्षण एवं वैश्विक पर्यावरण बदलाव सम्मेलन का आयोजन

Sat, 27 Oct 2018 02:45 AM IST
Updated Sat, 27 Oct 2018 02:45 AM IST
विज्ञापन
आयुषज्ञान परीक्षण, गांव संरक्षण एवं वैश्विक पर्यावरण बदलाव सम्मेलन का आयोजन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

स्वामी भास्कारानंद आयुर्वेद शोध संस्थान थानो की ओर से आयुष ज्ञान परीक्षण, गाय संरक्षण एवं वैश्विक पर्यावरण बदलाव सम्मेलन पर शुक्रवार को दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। पहले दिन आयुर्वेद और योगमय जीवन पद्धति पर विशेषज्ञों ने अपने विचार प्रस्तुत किए गए।
स्वर्गाश्रम स्थित परमार्थ निकेतन में आयोजित कार्यशाला का उद्घाटन स्वामी चिदानंद सरस्वती मुनि, सचिव उत्तराखंड सरकार मिनाक्षी सुंदरम, मुख्य वन संरक्षक जयराज, एम्स निदेशक प्रोफेसर डॉ. रविकांत, आयुर्वेद यूनियन सर्विर्सेस देहरादून के निदेशक प्रो. अरुण कुमार त्रिपाठी, रूरल बिजनेस हब इंडिया के चेयरमेन डॉ. कमल टावरी, पूजा सिकेरा एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन

इस मौके पर आयुर्वेद शोध संस्थान के स्वामी भास्करानंद ने कहा कि हमारी संस्कृति हमें सिखाती है कि सभी जीवों में परमात्मा का वास है। सभी जीवात्माओं को आयुर्वेद से लाभांवित करना हमारा लक्ष्य होना चाहिए। उन्होंने बताया कि कार्यशाला में विशेषज्ञों ने आयुर्वेद के संबध में बहुमूल्य सुझाव दिए हैं। इसका मकसद आयुर्वेद का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना है। उन्होंने आयुर्वेद के संवर्द्घन के लिए टेक्नोलॉजी का उपयोग कर चिकित्सा पद्धति को बढ़ाने पर जोर दिया। परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि आयुर्वेद और योगमय जीवन पद्धति ही उत्कृष्ट जीवन पद्धति है। हमारे पास हिमालय जैसा आयुर्वेद का खजाना है जिससे पलायन को रोकने और हरित पर्यटन को बढ़ाया जा सकता है। कार्यशाला में आयुर्वेद विशेषज्ञ, प्रसिद्ध वैद्य ने आयुर्वेद और वैद्य उपचार विषय पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed