फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई के पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा

यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई के पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा

Sat, 27 Oct 2018 02:41 AM IST
Updated Sat, 27 Oct 2018 02:41 AM IST
विज्ञापन
यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई के पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

डोईवाला। नगर पालिका डोईवाला के चुनाव के लिए कांग्रेस हाईकमान की ओर से टिकट वितरण में भेदभाव करने से नाराज युकां और एनएसयूआई के कई पदाधिकारियों ने संगठन से इस्तीफा दे दिया है। त्यागपत्र में कार्यकर्ताओं की भावनाओं को दरकिनार कर नए प्रत्याशी को टिकट देने की बात कही गई है।

गौरतलब है कि यूथ कांग्रेस की शिल्पा नेगी ने अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय नामांकन किया है। विद्रोही कार्यकर्ता निर्दलीय उम्मीदवार के पक्ष में जाने की बात कह रहे हैं। यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव विक्रम नेगी ने कहा कि राहुल सैनी, शिल्पा नेगी, प्रियेश, जतिन, सावन राठौर, कुलदीप त्यागी आदि एनएसयूूआई के पदाधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा हाईकमान को भेजा गया है। वहीं कांग्रेस के परवादून जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी ने कहा कि यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई के पदाधिकारियों को त्यागपत्र संगठन को नहीं मिला है। कांग्रेस में नाराज कार्यकर्ताओं को मनाने का प्रयास किया जा रहा है। हम पूरी कोशिश कर रहे हैं कि संगठन में एकता बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed