{"_id":"5bd2273bbdec226991725896","slug":"15404992239-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्दलीय उम्मीदवार का नामांकन खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्दलीय उम्मीदवार का नामांकन खारिज
Updated Fri, 26 Oct 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
डोईवाला। नगर पालिका डोईवाला चुनाव के लिए उम्मीदवारों द्वारा जमा किए गए नामांकन पत्रों की जांच बृहस्पतिवार से शुरू हो गई। जांच के दौरान जाति प्रमाण पत्र संलग्न नहीं होने पर अध्यक्ष पद की निर्दलीय उम्मीदवार कांता का नामांकन खारिज कर दिया गया। नामांकन पत्रों की जांच शुक्रवार को भी होगी और 27 अक्टूबर को उम्मीदवार नाम वापसी कर सकेंगे।
डोईवाला तहसील परिसर में बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे से नामांकन पत्रों की जांच शुरू हुई। अलग अलग व्यवस्था के तहत ब्लॉक सभागार में वार्ड एक से लेकर 10 तक और राजीव गांधी रिसोर्स सेंटर कक्ष में वार्ड 11 से लेकर वार्ड 20 तक के उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों की जांच हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में अध्यक्ष और सदस्य पद के उम्मीदवार तहसील मुख्यालय पर डटे रहे थे। निर्वाचन अधिकारी कुश्म चौहान ने बताया कि अध्यक्ष पद के कुछ उम्मीदवारों के जाति प्रमाण पत्र को लेकर शिकायत हुई थी। जांच के दौरान अध्यक्ष पद की उम्मीदवार कांता का नामांकन जाति प्रमाण पत्र संलग्न नहीं होने के कारण निरस्त कर दिया गया। शेष सभी उम्मीदवारों के नामांकन सही पाए जाने के बाद सूची चस्पा कर दी गई है।