{"_id":"5bd22718bdec2269b262e52a","slug":"154049918811-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूठों की घर वापसी के लिए मनुहार का दौर तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रूठों की घर वापसी के लिए मनुहार का दौर तेज
Updated Fri, 26 Oct 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
डोईवाला। नगर पालिका डोईवाला की ओबीसी रिजर्व अध्यक्ष पद के लिए भाजपा और कांग्रेस के बागियों के नामांकन के बाद अब उन्हें मनाने के लिए रणनीतिकार सक्रिय हो गए हैं। दोनों ही संगठनों के रणनीतिकार नाम वापसी के दिन तक रूठों को मनाने का दावा कर रहे हैं।
बता दें, भाजपा से दो और कांग्रेस से एक बागी प्रत्याशी ने नामांकन किया है। डोईवाला नगर पालिका के अध्यक्ष के लिए भाजपा की पृष्ठभूमि की मधु डोभाल और संजय प्रजापति ने नामांकन किया है। वहीं यूथ कांग्रेस की पदाधिकारी रहीं शिल्पा नेगी ने निर्दलीय नामांकन किया है। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस दोनों अपने अपने बागियों के नाम वापसी कराने के लिए ऐड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। इस कड़ी में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के निर्वाचन क्षेत्र डोईवाला निकाय में नाम वापसी के लिए प्रयास हरस्तर पर किए जा रहे हैं। इसी तर्ज पर कांग्रेस के रणनीतिकार भी रूठों को पक्ष में लाने की कवायद में जुटे हैं। डोईवाला में एकमात्र बागी उम्मीदवार को मनाने के लिए कुछ खास लोगों को जिम्मेदारी दी गई है। इसके लिए बैठकों के दौर से लेकर आश्वासन आदि की घुट्टी पिलाई जा रही है।