फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अधिक फीस वसूलने पर व्यापारियों ने किया हंगामा

अधिक फीस वसूलने पर व्यापारियों ने किया हंगामा

Fri, 26 Oct 2018 01:56 AM IST
Updated Fri, 26 Oct 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
अधिक फीस वसूलने पर व्यापारियों ने किया हंगामा
- बिना इंस्पेक्टर के पहुंची टीम ने कई व्यापारियों के बाट व कांटों का नहीं किया नवीनीकरण
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
साहिया। बाट, कांटे और माप आदि का नवीनीकरण करने साहिया पहुंची विधिक माप विज्ञान की टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। विभाग की टीम बिना इंस्पेक्टर के साहिया बाजार पहुंची। इस दौरान टीम ने करीब 34 व्यापारियों के बाटों का नवीनीकरण किया। अधिक शुल्क लेने व आधे से ज्यादा व्यापारियों के बाटों व कांटों का नवीनीकरण नहीं करने पर व्यापारी गुस्से में आ गए और उन्होंने जमकर हंगामा किया। इंस्पेक्टर के आश्वासन के बाद लोग शांत हुए।

व्यापारियों ने सरकारी रसीद के हिसाब से फीस अधिक लिए जाने की भी बात कही। कहा कि रजिस्टर्ड संस्था द्वारा रसीद में 400 की जगह 590 रुपये लिए गए, जबकि सरकारी रसीद महज 400 रुपये की दी गई। यही नहीं कुछ व्यापारियों के बाट, कांटों के नवीनीकरण नहीं होने पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उधर, विभाग के इंस्पेक्टर पीके सिंह ने बताया कि छूटे हुए व्यापारियों का नवीनीकरण करने के लिए दोबारा टीम को भेजा जाएगा। मौके पर सुशील कुमार अग्रवाल, मनोज पंवार, अनुज कुमार अग्रवाल, अश्वनी कुमार गर्ग, नत्थू गर्ग, विशाल जैन, अंतराम जोशी, दीपू भाटी, ग्यारू अलसी, मनीष चौहान सहित कई लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed