{"_id":"5bd1efdabdec22696d780f30","slug":"1540485046920-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 दिन से एटीएम ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 दिन से एटीएम ठप
Updated Thu, 25 Oct 2018 10:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देवाल। स्टेट बैंक का एटीएम विगत 20 दिनों से बंद पड़ा है। उपभोक्ताओं ने डीएम को ज्ञापन भेजकर एटीएम के संचालन की मांग की। ब्लाक मुख्यालय पर एक मात्र भारतीय स्टेट बैंक की शाखा और एटीएम है। यहां पर स्टेट बैंक के 20 हजार से अधिक खाते हैं। स्टेट बैंक में भीड़ अधिक होने के कारण उपभोक्ताओं को कई घंटे तक लाइन में लगे रहना पड़ता है, लेकिन 20 दिनों से एटीएम ठप पड़ा है। उपभोक्ता इंद्र सिंह राणा, सुरेश कुनियाल, कुंदन सिंह और भुवन चंद्र आदि ने जल्द एटीएम को शुरू करने की मांग की। बैंक प्रबंधन का कहना है कि एटीएम में तकनीकी दिक्कत होने के कारण बंद किया गया है। सुधारीकरण के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है।