फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   चमोली के पर्यटक स्थलों में हुई मराठी एलबम दे तुझ्या की शूटिंग

चमोली के पर्यटक स्थलों में हुई मराठी एलबम दे तुझ्या की शूटिंग

Thu, 25 Oct 2018 10:00 PM IST
Updated Thu, 25 Oct 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
चमोली के पर्यटक स्थलों में हुई मराठी एलबम दे तुझ्या की शूटिंग
गोपेश्वर। चमोली जिले के पर्यटक स्थल मंडल, गोपेश्वर, चोपता में इन दिनों मराठी एलबम ‘दे तुझ्या’ की शूटिंग चल रही है। शूटिंग में स्थानीय कलाकारों को भी लिया गया है। युवा म्यूजिक के अंतर्गत बन रही इस एलबम के दे तुझ्या व्हाट्सएप नंबर गौरी... गाने की शूटिंग गोपेश्वर और मंडल में की गई, जबकि चोपता में एलबम के अन्य गानों की शूटिंग की गई है। एलबम के निर्देशक राहुल ने बताया कि यहां शूटिंग करने से महाराष्ट्र में उत्तराखंड के पर्यटक स्थल और संस्कृति का प्रचार-प्रसार भी होगा। उत्तराखंड के पर्यटक स्थल शूटिंग के लिए बेहतर हैं। यहां प्रकृति की सुंदरता के साथ ही बुग्याल क्षेत्र शूटिंग के लिए मुफीद है। शूटिंग में अक्षत नाट्य संस्था के कलाकारों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष विजय वशिष्ठ के साथ ही रंगकर्मी हरीश भारती, दीपक सिंह कुंवर, अनुपम भारती, डौली, मेघा चंदोला, नेहा, आयुष वशिष्ठ, कृष्णा, दीपक आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed