{"_id":"5bd0d3b1bdec2269377f6fcf","slug":"154041230113-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौदहबीघा में डेंगू के पांच नए मामले आए सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौदहबीघा में डेंगू के पांच नए मामले आए सामने
Updated Thu, 25 Oct 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
तीर्थनगरी ऋषिकेश के चौदहबीघा और ढालवाला क्षेत्र में डेंगू के पांच नए मामले सामने आए हैं। पीड़ितों का उपचार जिले के निजी अस्पतालों में चल रहा है।
जिला मलेरिया अधिकारी देहरादून डॉ. सुभाष जोशी ने बताया कि चौदहबीघा और ढालवाल क्षेत्र के पांच नए मामलों में एलाइजा टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है। फिलहाल उपचार के बाद मरीज ठीक हैं। स्वास्थय विभाग के मुताबिक डेंगू प्रभावित क्षेत्र में बीतें सोमवार को टीम ने रायवाला, ऋषिकेश के कई इलाकों का दौरा किया गया। इसके अलावा प्रभावित इलाकों में आशाएं लगातार नजर बनाए हुए हैं। स्वास्थय विभाग की ओर से पर्चे बांटकर लोगों को डेंगू के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उधर, ऋषिकेश एसपीएस राजकीय चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. एनएस तोमर ने बताया कि डेंगू से पीड़ित तीन मरीजों का उपचार अस्पताल में चल रहा है। जिन्हें उपचार के बाद एक-दो दिन में छुट्टी दे दी जाएगी।