{"_id":"5bd0a608bdec22698e6eb05e","slug":"15404006121-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीक्षांत समारोह मे मुख्य अतिथि के नाम पर निर्णय नहीं ले पाया गढ़वाल विवि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीक्षांत समारोह मे मुख्य अतिथि के नाम पर निर्णय नहीं ले पाया गढ़वाल विवि
Updated Wed, 24 Oct 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। कुलपति ने दीक्षांत समारोह आयोजन के लिए बनाई गई विभिन्न कमेटियों के कार्यों के प्रगति की समीक्षा की है। गढ़वाल विवि के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के नाम पर विवि प्रशासन अभी कोई निर्णय नहीं ले पाया है। इसके चलते 28 अक्तूबर को आयोजन समिति की एक और बैठक आयोजित की जाने का निर्णय लिया गया है।
गढ़वाल विवि का दीक्षांत समारोह एक दिसंबर को प्रस्तावित है। विवि प्रशासन आयोजन को सफल बनाने के लिए तैयारियों में जुटा है। कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल ने दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक ली। आयोजन के लिए बनाई गई विभिन्न कमेटियों की ओर से की जा रही तैयारियों की कुलपति प्रो. नौटियाल ने विस्तार से जानकारी ली। दीक्षांत समारोह आयोजन से संबंधी जानकारी मीडिया तक पहुंचाने की जिम्मेदारी विवि के पत्रकारिता विभाग के निदेशक प्रो. एआर डंगवाल को दी गई। प्रो. डंगवाल ने बताया कि मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों पर अभी कोई निर्णय नहीं हो पाया है। जल्द ही इस संबंध में निर्णय लिया जाएगा। बताया कि 28 अक्तूबर को एक और बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें सभी महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे। बैठक में आयोजन समिति के संयोजक प्रो. एआर नौटियाल सहित कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।