फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के 16 व सदस्य पद के 21 प्रपत्र बिके

नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के 16 व सदस्य पद के 21 प्रपत्र बिके

Fri, 19 Oct 2018 02:01 AM IST
Updated Fri, 19 Oct 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के 16 व सदस्य पद के 21 प्रपत्र बिके
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनिकीरेती । नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी के होने के बाद राजनैतिक पार्टियों के संभावित प्रत्याशी सक्रिय हो गए हैं। मुनिकीरेती नगर पालिका में अध्यक्ष पद के दावेदारों में भाजपा के 27 लोग शामिल हैं। बताया जा रहा है कि सूची आलाकमान तक पहुंच चुकी है। मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र कुलियाल बंदेमातरम ने बताया कि भाजपा की ओर से 11 वार्डों में लगभग 37 लोगों ने अपनी दावेदारी पेश की है। अंतिम सूची जल्द जारी होगी। उधर, कांग्रेस ने अध्यक्ष से लेकर सभासद तक की दावेदारियों पर चुप्पी साध रखी है।
विज्ञापन

नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जोंक में भी अध्यक्ष व वार्ड सदस्य के चुनाव को लेकर संभावित प्रत्याशी सक्रिय हो गए हैं। दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता अपनी अपनी दावेदारी पेश कर रहे है। भाजपा की ओर से चार वार्डो के लिए लगभग 10 लोगों ने अपनी दावेदारी पेश की है। जिसकी सूचि हाईकमान को भेज दी गई है। सुरेशचंद्र डबराल तहसीलदार यमकेश्वर ने बताया कि नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक के चुनाव को लेकर लगभग 37 प्रपत्रों की बिक्री हुई है। जिसमें से 16 प्रपत्र अध्यक्ष पद के बिके है, और 21 प्रपत्र वार्ड सदस्यों के बिके हैं। जबकि आज किसी भी सदस्य ने अपना नामांकन नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed