फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   दुग्ध संघ में चुनाव का बजा बिगुल, 3 नवंबर को होंगे संघ में अध्यक्ष का चुनाव

दुग्ध संघ में चुनाव का बजा बिगुल, 3 नवंबर को होंगे संघ में अध्यक्ष का चुनाव

Thu, 18 Oct 2018 09:52 PM IST
Updated Thu, 18 Oct 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
दुग्ध संघ में चुनाव का बजा बिगुल, 3 नवंबर को होंगे संघ में अध्यक्ष का चुनाव

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। निकाय चुनाव के साथ अब चमोली दुग्ध संघ चुनाव की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। चमोली दुग्ध संघ सिमली में दो नवंबर को प्रबंधन कमेटी का और तीन नवंबर को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और जिला प्रतिनिधि का चुनाव किया जाएगा।
चमोली जिला दुग्ध संघ में कर्णप्रयाग ब्लाक से मूल्यागांव, मझखोला, चोरणा, गैरसैंण से कालीमाटी, जोशीमठ से लंगसी, जलग्वाड़, बेमरू, मठ, द्वींग, पाखी, दशोली से कुजौं-मैकोट, सिरोली और कौंज-पौथनी कुल 13 समितियों से सदस्य चुने जाने हैं। इसके बाद नौ सदस्यीय प्रबंध कमेटी का चुनाव किया जाएगा। प्रबंध कमेटी में एक सदस्य सरकार की ओर से भी मनोनीत किया जाता है, जिसमें बोर्ड के लिए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और जिला प्रतिनिधि चुने जाएंगे। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने यहां राजेश्वरी नेगी को दुग्ध संघ का अध्यक्ष बनाया था, जबकि भाजपा सरकार बनते ही राजेश्वरी नेगी को हटाकर धन सिंह नेगी को 28 जुलाई 2017 को अध्यक्ष मनोनीत किया गया। मार्च 2018 में बोर्ड अल्पमत में आ गया, जिसके चलते बोर्ड को भंग कर दिया गया। सात माह से दुग्ध संघ प्रशासक के हवाले था। अब सरकार ने संघ में चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया है।
विज्ञापन


12 आवेदन बिके
जिला सहायक सहकारी निर्वाचन अधिकारी आरएस चौहान और निर्वाचन अधिकारी आरएस बर्तवाल ने बताया कि 13 समितियों में हो रहे चुनावों के लिए बृहस्पतिवार को 12 नामांकन प्रपत्र बिके। चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्वक संपन्न करने के लिए व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चमोली दुग्ध संघ का चुनाव कार्यक्रम
18 अक्तूबर को नामांकन प्रपत्रों की बिक्री, 20 को नामांकन और प्रपत्रों की जांच, 22 को नाम वापसी, 2 नवंबर को प्रबंध कार्यकारिणी का चुनाव और परिणाम, 3 नवंबर को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और जिला प्रतिनिधि का चुनाव और परिणाम निकलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed