{"_id":"5bc76862bdec226934562cf5","slug":"15397950123-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश-विदेश के वैज्ञानिक करेंगे वायु प्रदूषण पर चिंतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश-विदेश के वैज्ञानिक करेंगे वायु प्रदूषण पर चिंतन
Updated Wed, 17 Oct 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर। एचएनबी केंद्रीय गढ़वाल विवि में 21 अक्तूबर से हिमालयी क्षेत्र में जलवायु परिवर्तन पर तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित होगी। विवि के भौतिकी विभाग की पहल पर आयोजित हो रही इस संगोष्ठी में देश भर के विभिन्न तकनीकी, विज्ञान व प्रशिक्षण संस्थानों के लगभग 200 प्रतिष्ठित वैज्ञानिक, चिकित्सक व शिक्षाविद मौसम, पर्यावरण और वायु की गुणवत्ता पर चिंतन करेंगे। इसके अलावा पांच विदेशी वैज्ञानिक भी वायु प्रदूषण और मौसम परिवर्तन पर व्याख्यान देंगे।
गोष्ठी गढ़वाल विवि के चौरास स्थित स्वामी मन्मंथन प्रेक्षागृह में 21 से 23 अक्तूबर तक आयोजित होगी। आयोजक सचिव डा. आलोक सागर गौतम ने बताया कि कार्यक्रम में विश्वविद्यालयों, आईआईटी (भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान), विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर, आईएससी (इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस), भौतिकी अनुसंधान प्रयोगशाला, साहा नाभिकीय भौतिकी संस्थान और भारतीय उष्णेदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान जैसे संस्थानों के नामी विशेषज्ञ प्रतिभाग करेंगे।
राष्ट्रीय भौतिकी प्रयोगशाला नई दिल्ली के निदेशक डा. डीके असवाल संगोष्ठी के मुख्य अतिथि होंगे, जबकि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के उप महानिदेशक डा. एसडी अत्री बतौर विशिष्ट अतिथि कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।