{"_id":"5bc75d1bbdec2269855916dd","slug":"15397921241222-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 तक झूला पुल से आवाजाही रहेगी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22 तक झूला पुल से आवाजाही रहेगी बंद
Updated Wed, 17 Oct 2018 09:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देवाल। देवसारी में पिंडर नदी पर बने झूला पुल से विभाग ने 22 अक्तूबर तक आवाजाही बंद कर दी है। विभाग ने यहां बुधवार से पुल की मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। ऐसे में ग्रामीणों को नंदकेशरी होकर देवसारी गांव जाना पड़ रहा है।
पिंडर नदी पर बना देवसारी का झूला पुल लंबे समय से जर्जर हालात में था। इस पुल से देवसारी, ऐरठा और सोड़िंग के ग्रामीण जान जोखिम में डालकर आवागमन करते हैं। अब लोक निर्माण विभाग ने पुल की मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। लोनिवि के अधिशासी अभियंता विजय कुमार ने बताया कि 22 अक्तूबर तक काम पूरा कर 23 अक्तूबर से पुल पर आवाजाही शुरू कर दी जाएगी। तब तक ग्रामीणों को नंदकेशरी होते हुए करीब दो किमी की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ेगी। पहले ग्रामीण दो किमी पैदल चलकर गांव पहुंच जाते थे।