{"_id":"5bc618f5bdec22693032f731","slug":"153970914317-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिंडर में बही युवती का नहीं लगा पता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिंडर में बही युवती का नहीं लगा पता
Updated Tue, 16 Oct 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देवाल। पिंडर नदी में बही युवती आनंदी पुत्री जसराम का मंगलवार को भी पता नहीं चल पाया। हालांकि पुलिस और राजस्व पुलिस ने भौरियांबगड़ से नंदकेशरी तक सर्च अभियान चलाया। जबकि घटना में मृतक दूसरी महिला खष्टी पत्नी हीराराम का अंतिम संस्कार कर दिया गया। खष्टी तीन बच्चों और पति को रोता बिलखता छोड़ गई है। जबकि आनंदी का दिसंबर माह में विवाह होना तय था।
सोमवार शाम को खेता गांव के भौरियांबगड़ तोक की आनंदी और उसकी भाभी खष्टी देवी भैंस लेकर खेती से भौरियांबगड़ आ रही थी। इस दौरान पिंडर नदी में भैंस तो पार हो गई, लेकिन बल्लियों के सहारे नदी पार करते आनंदी और खष्टी दोनों नदी के तेज बहाव में बह गई। खष्टी का शव ग्रामीणों को सोमवार शाम को ही घटनास्थल से 500 मीटर की दूरी पर मिल गया था। आनंदी का मंगलवार को भी पता नहीं चल पाया। चौकी प्रभारी जगमोहन सिंह ने कहा कि लापता आनंदी की खोजबीन के लिए अभियान जारी है। खेता के क्षेत्र पंचायत सदस्य जसपाल सिंह ने बताया कि आनंदी की सगाई हो चुकी थी और उसका दिसंबर माह में विवाह होना तय था।