{"_id":"5bc4fadcbdec2269ae772915","slug":"153963590218-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राधिकरण ने एनएच को चार लेन बनाने की दिशा बढ़ाया कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राधिकरण ने एनएच को चार लेन बनाने की दिशा बढ़ाया कदम
Updated Tue, 16 Oct 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग को चार लेन बनाने की दिशा में काम शुरू कर दिया है। मार्ग निर्माण की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार की जा रही है। इसके लिए निविदाएं आमंत्रित की जा चुकी हैं। जल्द ही डीपीआर तैयार कर मार्ग चौड़ीकरण का काम शुरू कर दिया जाएगा।
इस डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट में सभी बिंदुओं को ध्यान में रख मार्ग चौड़ीकरण की रूपरेखा तैयार की जाएगी। मसलन, विकासनगर मुख्य बाजार में सड़क चौड़ीकरण करने और बाईपास से नेशनल हाईवे को गुजारे जाने का खर्च सरकार को वहन करना होगा। प्रोजेक्ट रिपोर्ट में सड़क के ऊपर से फ्लाई ओवर गुजारने की संभावनाओं को भी तलाशा जाएगा। मालूम हो कि हरबर्टपुर से लेकर कालसी तक दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग को चार लेन किया जाना प्रस्तावित है। बीते दिनों हरबर्टपुर और विकासनगर शहर के व्यापारियों ने हाईवे को मुख्य बाजार के बीच से ले जाने का विरोध किया था। ऐसे में अब लोगों के विरोध के बीच विभाग मुख्य बाजार में फ्लाई ओवर बनाने और बाईपास से नेशनल हाईवे को गुजारने की संभावनाओं पर भी विचार कर रहा है।
एनएच के अधीक्षण अभियंता राजेश शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट के आधार पर ही एनएच को चार लेन किए जाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। जल्द ही निविदा प्रक्रिया पूर्ण कर डीपीआर तैयार करने का काम शुरू कर दिया जाएगा।