फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सफाई करने वालों का हो सम्मान : चिदानंद

सफाई करने वालों का हो सम्मान : चिदानंद

Tue, 16 Oct 2018 02:04 AM IST
Updated Tue, 16 Oct 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
सफाई करने वालों का हो सम्मान : चिदानंद
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश । परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती के सानिध्य में लखनऊ कुकरैल नाला के आसपास की बस्ती में स्वच्छता अभियान के साथ ही पौधरोपण किया गया। स्वामी चिदानंद ने कहा कि इस बस्ती में रहने वाले वे लोग हैं जो शहरों को स्वच्छ रखने में सबसे महत्वपूर्ण योगदान करते हैं। इन्हें समाज में समानता और मर्यादा का अधिकार देने की नितांत आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि गांधी जी के इस देश में शिक्षक, कला, कौशल, वाणिज्य और उद्योग के क्षेत्र में कार्य करने वालों को सम्मान मिलता है। ऐसे में सफाई जैसे महान कार्य करने वालों को भी सम्मान मिलना चाहिए।
विज्ञापन

परमार्थ निकेतन में जीवा की महासचिव साध्वी भगवती सरस्वती के सानिध्य में परमार्थ गुरुकुल के ऋषिकुमारों ने ग्लोबल हैंडवाशिंग डे मनाया। साध्वी ने सभी ऋषि कुमारों को साबुन वितरित किए। जीवा की टीम ने ऋषिकेश के तीन स्कूलों के हजारों बच्चों को हैंडवाशिंग का प्रशिक्षण दिया तथा साबुन वितरित किए। साध्वी भगवती सरस्वती ने कहा कि साबुन के साथ हाथ धोना हमारे जीवन की रक्षा करने की एक सरल विधि है। उचित तरीके से साबुन से हाथ धोना शुरू करें तो प्रतिवर्ष लगभग 1 अरब लोगों की जान बचाई जा सकती है। इस अवसर पर मनोज कुमार सिंह, संदीप, शमशेर, नंदिनी त्रिपाठी, आचार्य दीपक शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed