{"_id":"5bc36b70bdec22696469a704","slug":"153953365120-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्ष्मण व करीना के नाम रही ब्लाक स्तरीय खेल प्रतियोगिता की चैपिंयनशिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लक्ष्मण व करीना के नाम रही ब्लाक स्तरीय खेल प्रतियोगिता की चैपिंयनशिप
Updated Sun, 14 Oct 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देवप्रयाग। विभिन्न विद्यालयों की ब्लाक स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में लक्ष्मण सिंह व करीना ओवर आल चैंपियन रहे। खेल समन्वयक केएस रावत ने बताया कि प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है।
रविवार को जीआईसी हिंडोलाखाल में क्षेत्रीय विद्यालयों की दो दिवसीय ब्लाक स्तरीय खेल प्रतियोगिता हुई। अंडर 17 बालिका वर्ग की 100 एवं 200 मीटर दौड़ के साथ ही लंबी कूद में जीआईसी पौड़ीखाल की करीना अव्वल रही। बालक वर्ग में जीआईसी हिंडोलाखाल के लक्ष्मण सिंह ने 600 व 800 मीटर दौड़ में पहला स्थान प्राप्त किया।
अंडर 14 की बालिका वर्ग की 200 मीटर दौड़ व लंबी कूद प्रतियोगिता में जीआईसी पलेठी डोबलियो की शिल्पा व इसी आयुवर्ग के बालक वर्ग की 200 व 600 मीटर दौड़ में जीआईसी हिंडोलाखाल के सौरभ नेगी प्रथम रहे। इस मौके पर प्रधानाचार्य राजीव कुमार, राकेश चंद, बलवंत सिंह नेगी, मनमोहन भट्ट, श्यामवीर रावत, धनवीर चन्द, प्रदीप लिंगवाल, धीरेंद्र असवाल, शूरवीर रावत आदि मौजूद रहे।