फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   श्रीनगर निकाय चुनाव में हार की डर से असमंजस में सरकार

श्रीनगर निकाय चुनाव में हार की डर से असमंजस में सरकार

Sun, 14 Oct 2018 09:44 PM IST
Updated Sun, 14 Oct 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर निकाय चुनाव में हार की डर से असमंजस में सरकार

विज्ञापन
श्रीनगर। निकाय चुनाव के लिए पालिकाध्यक्ष सीट पर आरक्षण की स्थिति स्पष्ट न किए जाने को कांग्रेस ने भाजपा की साजिश बताया है। कांग्रेस का कहना है कि भाजपा श्रीनगर को लेकर आश्वस्त नहीं हैं, इसीलिए जानबूझ कर यहां चुनाव पर असमंजस की स्थिति रखी गई है। वहीं भाजपा का कहना है कि उक्त सीट पर आरक्षण तय होना है, इसलिए देर हो रही है। भाजपा ने यहां जीत का दावा किया है।

पूरे प्रदेश में निकाय चुनाव के लिए लगभग रास्ता साफ हो गया है, लेकिन श्रीनगर निकाय चुनाव को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। यहां पालिकाध्यक्ष सीट पर स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है। कांग्रेस ने इसे भाजपा की साजिश बताया है। कांग्रेस नगर अध्यक्ष भूपेंद्र पुंडीर का कहना है कि भाजपा को श्रीनगर पालिका चुनाव में अपनी हार दिखाई दे रही है, जिससे भाजपा डरी हुई है। भाजपा पालिका सीट को अपने पक्ष में करने के लिए जानबूझ कर यहां चुनाव देर में करानी चाहती है। वहीं भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र रावत ने कहा कि श्रीनगर पालिका सीट पर आरक्षण की प्रक्रिया जारी है, जिससे देर हो रही है। रावत ने कहा कि यह सीट भाजपा ही जीतेगी। उन्होंने कांग्रेस नगर अध्यक्ष के बयान को बेबुनियाद बताया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed