फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   नगर में हल नहीं हो पा रही कूड़ा निस्तारण की समस्या

नगर में हल नहीं हो पा रही कूड़ा निस्तारण की समस्या

Sun, 14 Oct 2018 09:44 PM IST
Updated Sun, 14 Oct 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
नगर में हल नहीं हो पा रही कूड़ा निस्तारण की समस्या

विज्ञापन
श्रीनगर। नगर क्षेत्र में खाली पड़ी भूमि व आम रास्तों के किनारे जगह-जगह कूड़े के ढेर होने से लोग परेशान है। आम लोगों को हर दिन गंदगी व बदबू की समस्या से जूझना पड़ रहा है। पालिका प्रशासन समस्या के प्रति बेखबर बना हुआ है।

शहर क्षेत्र के हनुमान मंदिर से शारदा घाट जाने वाले मार्ग के नीचे व जैन मंदिर मार्ग के किनारे खाली पड़ी भूमि पर कूड़े का अंबार लगा है। अब यह कूड़ा अलकनंदा नदी में गिर रहा है, जबकि इस रास्ते से बड़ी संख्या में लोग अलकनंदा नदी में स्नान और शारदा घाट स्थित मंदिरों में पूजा अर्चना को जाते है। शारदा घाट जाने वाले मार्ग पर शिव मंदिर के साथ ही प्राकृतिक जल स्रोत भी है, इसके बावजूद लोग यहां कूड़ा डाल रहे हैं। दूसरी ओर कुछ टेंट संचालक भी कूड़े को आवासीय बस्ती के पास डंप कर गंदगी फैला रहे है, जोकि आम लोगों के लिए समस्या बनी है। समस्या पर पालिका के अधिशासी अधिकारी एसएल गुप्ता ने बताया कि सभी वार्ड/मोहल्लों में सफाई कर्मी तैनात है। साथ ही कूड़ा एकत्र करने के लिए दो ट्रैक्टर व चार कूड़ा वाहन भी लगाए गए है। बावजूद इसके अगर कुछ लोग इस प्रकार कूड़ा डाल रहे है तो ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed